Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में बीते 24 घंटे में मिले 34,457 नए कोविड -19 के मामले

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में 34,457 नए कोविड -19 मामलें दर्ज किए गए हैं। शनिवार को एक दिन पहले की तुलना में संक्रमण की संख्या में 5.7 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय द्वारा जारी कोविड बुलेटिन में कहा गया है, बीते 24 घंटें में, 375 नई मौतें भी हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,33,964 हो गई।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास जारी है क्योंकि लगातार 55 दिनों से 50,000 से कम दैनिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.54 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। हालांकि, सक्रिय मामलों ने भी पिछले 24 घंटों में 2,265 की गिरावट दर्ज की, और जिससे सक्रिय मामला संचयी रूप से 3,61,340 पर पहुंच गया है, जो पिछले 151 दिनों में सबसे कम है।

बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कुल 36,347 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,15,97,982 हो गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 57 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 1.98 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 26 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और वर्तमान में 2.00 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 36,36,043 वैक्सीन खुराक दी गई है, जिससे भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 57.61 करोड़ के संचयी आंकड़े को पार कर गया है।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending