Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शशि थरूर को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद लगे थे गंभीर आरोप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले मे शशि थरूर को दिल्ली की रायूज़ एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने शशि थरूर पर लगे सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। बता दें कि करीब 7 साल से शशि थरूर को इस मामले मे फैसले का इंतज़ार था। उन्होंने फैसला उनके पक्ष मे आने के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘7.5 साल से इस टार्चर और दर्द से गुज़र रहा था।’ साथ ही उन्होंने कोर्ट का शुक्रिया भी किया।

उन्होंने स्टेटमेंट रिलीज़ कर कहा कि ‘मै दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों से मुझे मुक्त करने के लिए अपना विनम्र धन्यवाद व्यक्त करता हूं,जिसे मैंने लगातार बेतुका बताया है। मैंने न्यायपालिका में अपने विश्वास कि वजह से मीडिया की बदनामी को सहन किया है। हमारी न्याय प्रणाली में,प्रक्रिया अक्सर सज़ा होती है।’

17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक बड़े होटल मे सुनंदा पुष्कर की मौत हो गई थी। इसके बाद ही शशि थरूर पर कई आरोप लगे थे। उनकी पत्नी ने मौत से पहले बताया था कि थरूर के एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ अवैध सम्बन्ध थे।

इसी के चलते शशि थरूर पर दिल्ली पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 498-A (पति व उनके रिश्तेदारों द्वारा अत्याचार) के तहत मामला दर्ज किया था। उन पर टॉर्चर और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए थे।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending