Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में कोरोना की दूसरी लहर पर लगा ब्रेक, 38 जिलों में नहीं है एक भी एक्टिव केस

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार काबू में नजर आ रही है। राज्य में हर लगातार संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 93 नए संक्रमित मिले हैं।

वहीं, प्रदेश के 38 जिले पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। इतने बड़े राज्य में कोरोना के मामलों को काबू में करने के पीछे योगी सरकार के 3 टी मॉडल है। लगातार केस बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने ‘थ्री टी’ टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट की नीति अपनाई थी। जिसके बाद कोरोना केस में लगातार कमी आती चली गई।

प्रदेश के 38 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है जबकि 35 जिलों में सिंगल डिजिट में संक्रमित मिले। वहीं, सिर्फ दो जिलों में लगभग 15 मरीज हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2,032  एक्टिव कोरोना मामले हैं, जबकि 1,432 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार 130 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending