Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रिवर फ्रंट घोटाले पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा- सपा सरकार के पांच साल का कार्यकाल घोटालों से भरा

Published

on

Loading

लखनऊ। रिवर फ्रंट घोटाले में फंसे सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को जोरदार हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि गोमती रीवर फ्रंट घोटाले में समाजवादी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। रीवर फ्रंट घोटाला अखिलेश यादव के भ्रष्‍टाचार में डूबे कार्यकाल की चीख-चीख कर गवाही दे रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल घोटालो से भरा है। सपा सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है। इस महा घोटाले में जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

रीवर फ्रंट घोटाले के संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 1400 करोड़ की लागत से बने गोमती रीवर फ्रंट घोटाले में कई इंजीनियर और ठेकेदारों के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई कर रही है। जल्द ही घोटाले की सारी सच्चाई जनता के सामने आने वाली है कि अखिलेश यादव की सरकार में एक रुपये का सामान किस प्रकार 100 रुपये में खरीदा गया है। पांच साल के कार्यकाल में समाजवादी पार्टी ने केवल लूट की है। अब सीबीआई जांच पर अखिलेश यादव चोरी के बाद सीना जोरी करने पर उतारू हैं।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव हर तरफ से मिल रही करारी हार से निराश हैं। न तो वह जनता के बीच जाते है और न ही आमजन उनसे मिल पाते हैं, वे केवल चाटुकारों से घिरे रहते हैं। अब अखिलेश यादव का सिर्फ एक ही काम रह गया है सुबह उठकर सरकार के खिलाफ ट्वीट करना। प्रदेश की जनता से अखिलेश का कोई सरोकार नहीं है। जनता ने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को सबक सिखाया था, अब 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को अच्छा सबक सिखायेगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending