Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

घर के बाहर दिव्यांग महिला की स्थिति देख भावुक हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिया हर संभव मदद का भरोसा

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा जनपद से आई दिव्यांग महिला श्रीमती रेनू देवी को पर्याप्त इलाज कराने तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

केशव प्रसाद मौर्य आज अपने अयोध्या दौरे पर जाने के लिए जैसे ही अपने आवास से बाहर निकले उनकी नजर अपने आवास के बाहर व्हील चेयर पर नाबालिग बेटे के साथ बैठी महिला पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और महिला के पास गए। उसकी समस्या सुनी और समस्या के समाधान के लिए उससे प्रार्थना पत्र भी लिया।

दिव्यांग एवं विधवा महिला की समस्या से भावुक हुए उपमुख्यमंत्री ने तुरंत अपने पास से दिव्यांग व विधवा महिला की आर्थिक मदद की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके इलाज के लिए जो भी व्यवस्था करनी होगी, वह कराई जाएगी तथा अन्य प्रकार की जो भी समस्याएं होंगी, उसका भी निदान कराया जायेगा। उनके भरण-पोषण आदि का भी पर्याप्त व्यवस्था कराई जाएगी।

पीड़ित महिला श्रीमती रेनू देवी पत्नी स्वर्गीय मुकेश सिंह जनपद आगरा के ग्राम सोनिगा, मौजा हाजीपुर खेड़ा, तहसील-एत्मादपुर की रहने वाली हैं, जो अपनी समस्या  लेकर आज उप मुख्यमंत्री आवास पर आयी थी।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending