Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में 24 घंटों में किए गए 2,67,658 कोरोना टेस्ट, 72 जिलों में कोरोना के नए केस 10 से कम

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में 2,67,658 कोविड टेस्ट किए गए हैं। इसी अवधि में 163 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 260 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। अब तक 5,81,11,746 टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 16,80,980 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सीएम योगी को टीम-9 की बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्थिति में आ गई है। 72 जिलों में संक्रमण के नए केस इकाई की संख्या में आ रहे हैं। प्रति ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। जबकि पॉजिटिविटी दर 0.06% रही है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में जिन सरकारी अथवा अधिग्रहित निजी चिकित्सा संस्थानों ने सहयोग किया है, उनसे संबंधित सभी भुगतान प्राथमिकता से हों। चिकित्सकों/नर्सों जैसे हेल्थवर्कर अथवा फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर के देय/ मृतक आश्रित लाभ आदि के प्रकरण का निराकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों में सेवारत स्थायी/अस्थायी कार्मिकों के सभी देय का तत्काल भुगतान किया जाए। कार्मिकों के वेतन आदि से संबंधित भुगतान की फाइल कतई लंबित न रहे, अन्यथा की दशा में संबंधित विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया गया कि विगत दिवस जनपद बहराइच में कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर लोगों के द्वारा हाल के दिनों में नेपाल यात्रा की जानकारी मिली है। इन मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending