Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेटे का गेम खेलना पिता को पड़ा भारी, लगा 7 लाख रू का चूना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्मार्टफोन आज हम सबकी जीवनशैली का ऐसा अभिन्न हिस्सा बन चुका है। जिससे अब कोई भी नही बच सकता चाहें वो बूढ़ा हो या जवान हर कोई इसके पीछे लगा हुआ है। लेकिन अगर इसी स्मार्टफोन की वजह से आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ जाए तो हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि एक पिता को अपने बेटे को फोन देना भारी पड़ गया।

Apple iPhone पर मौजूद एक गेम खेलते-खेलते बच्चे ने पिता को लगभग सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ गेम के इन परचेज ऑप्शन का यूज करके उनके बेटे ने एक लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन कर लिया।

आपको बताते चले कि डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार 7 साल का बच्चा अपने पापा के आईफोन पर Dragons: Rise of Berk का फ्री वर्जन खेल रहा था। बच्चे ने लगभग 1,800 डॉलर (लगभग 1.3 लाख रुपये) का बिल गेम खेलते-खेलते बना दिया। हांलकि शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें 287 डॉलर का रिफंड दे दिया गया।

रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है किस तरह बच्चे ने ऑथेंटिकेशन को बायपास किया। किस तरह इन ऐप खरीदारी के लिए ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अकाउंट पासवर्ड या बायोमेट्रिक का यूज किया जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending