Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस को उत्तराखंड उपचुनाव में मिली जीत

Published

on

देहरादून,उत्तराखंड,भगवानपुर,विधानसभा-सीट,कांग्रेस,मुख्यमंत्री-हरीष-रावत,अध्यक्ष-किशोर-उपाध्याय

Loading

देहरादून | उत्तराखंड में भगवानपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को जीत हासिल की। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार ममता राकेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को 36,900 वोटों से हराया।

जीत की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूब गए और उत्तरखंड के मुख्यमंत्री हरीष रावत के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इस सीट से विधायक रहे सुरेंद्र राकेश के निधन के कारण यहां चुनाव आवश्यक हो गया था। कांग्रेस ने उनकी पत्नी ममता को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जीत सुरेंद्र राकेश की ख्याति और सरकार की विकास समर्थित नीतियों के कारण मिली है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending