Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार पड़ी धीमी, 24 घंटे में आए 58,419 नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 58,419 नए केस सामने आए। इन नए मामलों के सामने आने के बाद अब देश में कोरोना की कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,98,81,965 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट नए मामलों की तुलना में बहुत अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 58,419 नए मामले सामने आए हैं, जो 81 दिन के बाद 60 हजार से कम केस हैं।

जबकि इस दौरान 87,619 कोरोना मरीज ठीक/रिकवर हुए हैं। वहीं, बीते एक दिन में 1576 कोविड मरीजों की मौत हुई है। भारत में फिलहाल 7 लाख 29 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending