Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए ढाई लाख से कम केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के ढाई लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.40 लाख नए केस सामने आए जबकि 3700 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

भारत में पिछले कई दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना में रिकवरी रेट का बढ़ना राहत की खबर है। लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें सबसे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 88 प्रतिशत है। देश में अब कोरोना के सिर्फ 28 लाख एक्टिव केस हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending