Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना के मामलों में आई थोड़ी गिरावट, 24 घंटे में आए 56,211 केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 56,211 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ अब भारत में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1,20,95,855 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 271 लोगों की जान गई है।

आंकड़ो के अनुसार अब तक देश में कुल 1,62,114 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या अब बढ़कर 5,40,720 हो गई है। डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,13,93,021 है।

गौरतलब है कि कई महीनों के बाद देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित एक बार फिर महाराष्ट्र है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 31,643 नए मामले सामने आए थे और 102 लोगों की मौत हुई थी।

इससे एक दिन पहले 40,414 नए मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले अब 27 लाख 45 हजार 518 हो गई है। वहीं, अभी तक कुल 54,283 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending