Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस बेहद खतरनाक, वैज्ञानिकों की बढ़ी टेंशन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में दुनियाभर में कमी देखी जा रही है। भारत में कोरोना भी कुछ दिनों से कोरोना के ग्राफ में गिरावट देखी गई है। कोविड-19 के घटते मामले जहां एक ओर राहत की बात है वहीं  ब्रिटेन के केंट इलाके में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है। वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना का ये वेरिएंट बहुत जल्द पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। इतना ही नहीं, इससे बाहर निकलने में एक दशक का समय लग सकता है।

UK के जेनेटिक सर्विलांस प्रोग्राम के प्रमुख का कहना है कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में पाया गया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट जल्द पूरी दुनिया में फैल सकता है। उन्होंने वायरस के म्यूटेशन पर चिंता जाहिर की है।

इस नए स्ट्रेन की वजह ब्रिटेन में फिर से लॉकडाउन लग सकता है। UK का ये नया वेरिएंट 50 से अधिक देशों में पहुंच चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अन्य वेरिएंट्स की तुलना में ये वेरिएंट 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक और लगभग 30 फीसदी अधिक घातक हो सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending