Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फूडमैन विशाल सिंह को मिला ‘उत्कृष्ट मानव सेवा पदक’ सम्मान

Published

on

Loading

लखनऊ| दिनांक 02.11.2020 को राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ संयुक्त निदेशक संजय सिंह ने कोविड 19 महामारी में 7.5 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु में विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह की सराहना करते हुए उन्हें कोविड 19 ‘उत्कृष्ट मानव सेवा पदक’ देकर सम्मानित किया।

इस मौके संजय सिंह ने कहा कि विजयश्री फाउंडेशन ‘प्रसादम सेवा’ द्वारा वर्ष 2007 से लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में निःशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा के साथ-साथ मरीजों एवं तीमारदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर उनकी हर संभव मदद की जा रही है। फूडमैन विशाल सिंह के द्वारा अस्पतालों में भोजन सेवा के अलावा तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे, वाटर कूलर, स्ट्रेचर व्हील चेयर या फिर कोविड 19 जांच हेतु कोविड टेस्ट बूथ का निर्माण कराया हैं वह अत्यंन्त ही सराहनीय है।

उन्होने कहा कि मेरे संज्ञान में यह भी कि विशाल के फूडमैन विशाल सिंह बनने के 14 वर्ष के इस सफर में इन्होने काफी उतार चढ़ाव देखें किन्तु लोगों की सेवा करने के एक महान उद्देश्य की पूर्ति हेतु वह कभी भी विचलित नहीं हुए। आज उसी सेवा प्रयासों का परिणाम है कि लखनऊ के तीन बड़े अस्पतालों में वह प्रतिदिन एक हजार निःशक्त जरूरतमंद लोगों की भोजन सेवा कर रहें हैं इसके लिए मैं इनकी भूरि-भूरि प्रशस्त करता हूँ।

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह के इन्ही इसी सेवा कार्यों को देखते हुए लोहिया के संयुक्त निदेशक संजय सिंह ने फूडमैन विशाल सिंह को ‘कोविड 19 उत्कृष्ट मानव सेवा पदक’ व ‘प्रशस्ति पत्र’ देकर सम्मानित किया

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending