Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दांतों की कैविटी, सड़न, दर्द व पीलेपन जैसी समस्याओं से छुटकारे के लिए पियें नीम का पानी

Published

on

Loading

नीम का पानी पीने के सेवन से आप छोटी मोटी बीमारियों को सहन कर सकते हैं। साथ ही लंबे समय तक निरोग भी रहे सकते हैं।

सीएम योगी ने दिए शोहदों के पोस्टर सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करने के निर्देश

नीम के पानी के फायदे –

नीम का पानी पीने से ओरल हाइजीन दुरुस्त होती है।

नीम का पानी पीने से दांतों और मसूड़ों संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

नीम के पानी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, ये दांतों में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया करते हैं।

नीम का पानी पीने से बैक्टीरिया मरने के कारण सांसों और मुंह से बदबू आने की समस्या दूर हो जाती है।

नीम का पानी पीने से दांतों की कैविटी, सड़न, दर्द, दांतों के पीलेपन जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

#neem #health #healthcare #neemwater

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending