Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सीरो सर्वे : दिल्ली के 29.1 फीसदी लोगों में मिली कोविड-19 एंटीबॉडी

Published

on

Loading

भारत में कोरोना वायरस से मुक्त होने वाले लोगों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रही है। इसी बीच नए सीरो सर्वे में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के 29.1 फीसदी लोगों में कोविड-19 एंटीबॉडी पाई गई है।

दिल्ली सरकार ने दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश की राजधानी दिल्ली में 1 से 7 अगस्त तक सीरो सर्वे सैम्पल लिए गए थे। इसके मुताबिक 29.1% लोगों में इस बार कोविड-19 एंटीबॉडी पाई गई है। दिल्ली की आबादी लगभग 2 करोड़ है, जिसमें से 15 हजार सैम्पल लिए गए थे।

उपद्रवियों से वसूली के लिए लखनऊ व मेरठ में होगा अधिकरण का गठन: सीएम योगी

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दूसरे सीरो सर्वे में 28.3% पुरुषों और 32.2% महिलाओं में एंटीबॉडी पाई गयी है। वहीं 60 लाख लोगों में एंटीबॉडी बन गई हैं। इससे पहले पहला सीरो सर्वे एनसीडीसी के तहत हुआ था, जिसमें करीब 23.48 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी।

#Corona #covid19 #antibody #serosurvey

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending