Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एसटीएफ को जांच के दौरान मिली अहम जानकारी, कहां-कहां फैला था विकास दुबे का कारोबार

Published

on

Loading

विकास दुबे मामले में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है किविकास दुबे-जय बाजपेयी मामले में अहम जानकारी, एसटीएफ को जांच के दौरान मिली अहम जानकारी, जय वाजपेयी विकास दुबे की मदद करता था।

वो ब्याज के पैसों को बाजार में लगाने में मदद करता था। नोटबंदी के पहले करीब 6.30 करोड़ रुपए दिए थे।

VIDEO : विकास दुबे का आखिरी डांस हो रहा Viral

 

ऐसा कहा जा रहा है कि दुबे ने जय वाजपेयी को ये रकम दी थी । जिसपर 2% सूद पर चलाने के लिए जय को ये रकम दी गई थी।

जय ने 2 से 5% करके कई कारोबारियों को दिया, इस तरह की कई धनराशि ब्याज पर देता था जय।विकास को फॉर्च्यूनर कार 2015 में गिफ्ट की गई थी, कानपुर के एक बड़े उद्योगपति ने गिफ्ट की थी कार, जय के जरिये ही विदेश में पैसा इन्वेस्ट करता था।

नोट – सूत्रों के हवाले से ये आंकड़े मिले हैं, पुलिसिया जांच के बाद बाकी चीजे साफ हो पाएंगी।

#vikasdubey #kanpur #vikasdubeyencounter #encounter

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending