Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के बाद अब इस राज्य में पेड़ों से गिरकर अचानक मरने लगे चमगादड़, मचा हड़कंप

Published

on

Loading

भोपाल। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी सैकड़ों चमगादड़ों की मौत का मामला सामने आया है। यहां सिंगरौली जिले में एक आम के बगीचे में अचानक से सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत होने से हड़कंप मच गया।

कोरोना संकट की वजह से लोगों को किसी अनजाने वायरस का डर सता रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पशु और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया और सैंपल भोपाल के लिए भेज दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील के ग्राम पड़री में आम के बगीचे में रहस्यमयी तरीके से हजारों की संख्या में चमगादड़ मरे मिले। कई चमगादड़ जमीन पर तड़प रहे थे। कई चमगादड़ मौके पर मौजूद लोगों की आंखों के सामने जमीन पर गिर रहे थे।

आनन-फानन में इस मामले की सूचना वन विभाग की अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सालय के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और  मरे हुए चमगादड़ों को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सैम्पल भोपाल भेज दिए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें कुछ दूर से आम के बाग में जमीन पर कुछ काला रंग की चीजें दिख रही थीं। जिसके बाद जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि हर तरफ चमगादड़ के शव पड़े हुए हैं। लोगों के अनुसार कुछ चमगादड़ उनके सामने ही गिरकर तड़प रहे थे।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending