Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में इस वजह से हुई थी चमगादड़ों की मौत, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Published

on

Loading

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले चमगादड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत कैसे हुई बात का पता चल गया है। बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चमगादड़ों की मौत की वजह का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी होने कारण ब्रेन हैमरेज से हुई है।

आईवीआरआई के निदेशक डॉक्टर आर के सिंह ने कहा कि मृत चमगादड़ों में कोरोनावायरस या रैबीज के कोई लक्षण नहीं मिले। उन्होंने कहा, “चमगादड़ों में बहुत प्रतिरक्षा क्षमता होती है, जिसके कारण वायरस या बैक्टीरिया का इनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि चमगादड़ वायरस फैला सकते हैं”

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 26 मई को एक आम के बाग में 52 चमगादड़ मृत पाए गए थे और एक दिन बाद बलिया जिले में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की सूचना मिली। दोनों जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। बलिया में मरने वाले चमगादड़ों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश

अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले बुधवार को लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का भी दिन होगा। भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। वो अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की सरकार बनेगी। बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी।

बसपा द्वारा इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

अखिलेश ने कहा कि दस साल दिल्ली की और सात साल यूपी की सरकार में उनकी हर बात झूठी निकली और उनकी बूथ कमेटियां, लूट कमेटी की तरह काम करने लग गई है। आने वाले समय में देश के 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी।
अखिलेश यादव ने कहा, बुलंदेलखंद के लोग भाजपा को खंड खंड कर देंगे। वहां पर भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जो नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हुई। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग के लोग इन्हें सुन-सुनकर थक गए हैं इसलिए परिवर्तन होना तय है।

सपा नेता ने कहा कि आज लोकतंत्र को ख़तरा है. ये लोकतंत्र के पीछे तो पड़े ही हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़े हैं। जो वैक्सीन हमारे शरीर में चली गई बताइए उसे ये कैसे वापस लेंगे। हर संस्था को इन्होंने खत्म कर दिया है इसलिए देश की जनता लोकतंत्र को भी बचाएगी और बीजेपी को भी हराएगी। बहुजन समाज के लोग जो संविधान को बचाना चाहते हैं वो इंडिया गठबंधन की मदद करें जिसमें देश को मजबूत किया जा सके।

Continue Reading

Trending