Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः देशवासियों के लिए आई राहत भरी खबर, जानकर खुश हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक देश में कोरोना के कुल 13387 मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से मिल रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों के बीच एक राहत की खबर भी आई है।

देश में कोरोना से संक्रमित लोग अब तेजी से ठीक होने लगे हैं। कोरोना के मरीजों के ठीक होने में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है। साथ ही इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की रफ्तार में भी कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में इस बात का जिक्र किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 260 लोग कोरोना वायरस की महामारी से ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ये अबतक की सबसे बड़ी संख्या है, इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की संख्या 183 थी।

मरीजों के ठीक होने की रफ्तार

बुधवार- 11.41%

गुरुवार- 12.02%

शुक्रवार- 13.06%

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार में भी कमी आई है। पहले देश में कोरोना वायरस के आंकड़े हर तीन में दोगुने हो रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये रफ्तार धीमी हुई है। अब 5 से 6 दिन में कोरोना वायरस के केस दोगुने हो रहे हैं।

 

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending