Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः इस मुस्लिम शासक ने खतरनाक वायरस को कर दिया बेअसर, अपनाया ये तरीका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं, इससे मरने वालों की संख्या 1 लाख 19 हजार के पार जा चुकी है। फिलहाल इस वायरस की कोई दवा नहीं खोजी जा सकी है। यही कारण है दुनियाभर के देश लॉकडाउन कर अपने लोगों को बचाने में जुटे हैं।

कोरोना वायरस के आगे जहां कई विकसित देश बेबस नजर आ रहे हैं वहीं एक ऐसा छोटा सा देश है जो कोरोना पर काफी हद तक काबू पा चुका है।

हम बात कर रहे हैं इस्लामिक देश ब्रुनई की। दक्षिण-पूर्वी एशिया का ये देश कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार यहां वर्तमान में कोरोना वायरस के करीब 136 केस हैं जिसमें से 104  पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं, वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इसके पीछे यहां के सुल्तान को क्रेडिट दिया जा रहा है।

वायरस न फैलने के पीछे यहां के सुल्तान द्वारा लागू किए गए सख्त नियम हैं जिससे कोरोना का फैलाव इस देश में नहीं हो सका।  इस देश के सुल्तान का नाम हसनअल बोल्किया है। यहां के सुल्तान के पास ही पूरी सत्ता है।

जब  ब्रुनेई में पहले कोरोना केस की पुष्टि हुई उसी समय सुल्तान ने कई चीजों पर रोक लगा दी थी। 24 मार्च 2020 से, ब्रुनेई ने (विदेशियों के लिए) और देश से बाहर (सभी के लिए)  आने जाने पर रोक लगा दी थी।

सुल्तान ने सख्त कदम उठाते हुए जो लोग विदेश से लौटे थे उन्हें 14 दिन के लिए क्वारनटीन सेंटर में रहने का आदेश जारी कर दिया। शादियों और खेल आयोजनों, सामूहिक बैठकों में शामिल होने पर पूरी तरह रोक लागू की गई है साथ ही मस्जिदों में जाने की भी पाबंदी लगा दी गई।

देश के सुल्तान ने कोरोना वायरस टेस्ट की क्षमता को 10 गुना बढ़ा दिया।  ब्रुनई के सुल्तान द्वारा किए गए इन सख्त फैसलों से आज यह देश कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से जंग जीतता नजर आ रहा है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending