Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका के बॉलीवुड में 12 साल पूरे

Published

on

बॉलीवुड-अभिनेत्री,प्रियंका-चोपड़ा,अंदाज,वक्त,अंतर्राष्ट्रीय

Loading

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेजगत में 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ (2003) फिल्म से की थी। प्रियंका (32) ने इन वर्षो को यादगार बनाने के ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, “वाह! 12 साल हो गए। मैं यहां डरी-सहमी 17 साल की लड़की के रूप में आई थी। मुझे अपनाने और हमेशा ढेर सारा समर्थन देने के लिए आपका शुक्रिया। आभार।” प्रियंका को ‘अंदाज’ (2003) फिल्म से प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म की बदौलत उन्होंने ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर जीता। वह इन 12 वर्षो में ‘ऐतराज’, ‘वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘क्रिश’, ‘फैशन’ व ‘गुंडे’ सहित 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। प्रियंका पिछली बार ‘मैरी कॉम’ फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आईं।

अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी गायन प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष शोहरत पाई है। वह अंतर्राष्ट्रीय कलाकार पिटबुल और विल.आई.एम. के साथ गाने का चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending