Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लॉकडाउन में पिता बार-बार निकल जा रहे थे घूमने, बेटे ने दर्ज करा दी FIR

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए भारत में इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही लोग बाहर निकल सकते हैं। इस बीच दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर एक शख्स ने अपने ही पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

मामला दक्षिण पश्चिमी दिल्ली का है। यहां एक युवक ने लॉकडाउन का पालन ना करने पर अपने पिता के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। वसंत कुंज दक्षिणी थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, बेटे ने कहा है कि उसके पिता रोज सुबह 8 बजे घर से बाहर निकल जाते हैं, कई बार समझाने पर भी वह घर में नहीं रुके।

युवक का कहना है कि वह लगातार अपने पिता को कोरोना वायरस महामारी, लॉकडाउन के नियमों को लेकर जानकारी दे रहा है लेकिन बार-बार वो अनदेखा कर रहे हैं।

पुलिस ने इस शिकायत पर एक्शन लिया और खुद ही 59 वर्षीय व्यक्ति को समझाने के लिए पहुंच गई। पुलिस के द्वारा उन्हें समझाया गया कि अभी धारा 144 लागू है और लॉकडाउन भी है, ऐसे में किसी को भी बाहर नहीं आना है। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद भी जब शख्स नहीं माना तो बेटे के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर लिख ली गई।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending