Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अलीगढ़ से भागे तीन कोरोना के संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा

Published

on

Loading

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से क्वॉरेंटाइन के दौरान भागे पीएचडी के चार छात्रों में से तीन शनिवार को कश्मीर में पकड़ लिए गए। घाटी से ताल्लुक रखने वाले पीएचडी के ये चार विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के इसी शहर से 18 मार्च को क्वॉरेंटाइन से भाग गए थे।

अधिकारियों ने दो छात्रों को बारामुला जिले से पकड़ लिया है, जबकि अनंतनाग जिले से तीसरे को पकड़ा गया है। इन दो जिलों के जिलाधिकारियों ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

अलीगढ़ के क्वारेंटाइन वार्ड से भागे चौथे कश्मीरी छात्र का पता अभी तक नहीं चल पाया है। उन्हें जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि आज प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सक इन तीन विद्यार्थियों के बारे में निवारण प्रक्रिया की अवधि पर निर्णय लेंगे।

सूत्रों ने कहा कि ये तीनों 18 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटे थे और उन्हें विश्वविद्यालय के संगरोध में रखा गया था, जहां से ये कश्मीर भागे थे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया था कि अधिकारियों को सूचित किए बिना ये तीन छात्र भाग गए थे। जम्मू और कश्मीर में अधिकारियों ने इस विषय कार्रवाई की और अनंतनाग व बारामुला जिले के इनके पैतृक गांव से इन्हें पकड़ा गया।

अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि कश्मीर से अलीगढ़ तक पुलिस इनकी गतिविधि के बारे में अलर्ट थी।

चौधरी ने कहा, “अनंतनाग में स्थित अपने घर में तड़के तीन बजे छात्र के पहुंचने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।” अधिकारियों द्वारा बाकी के दो छात्र भी उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से समय पर पकड़ लिए गए।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending