Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना ऐसे लोगों को सबसे पहले बनाता है अपना शिकार, आज ही बंद कर दें ये काम!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस अब दुनिया के 122 देशों में फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस से अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 33 हजार हो गई है।

फिलहाल कोरोना का इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। वैज्ञानिक लगातार इस वायरस की संरचना का अध्ययन कर रहे हैं जिससे इसकी वैक्सीन बनाने में मदद मिल सके।

विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल इस खतरनाक वायरस से बचने का एक मात्र इलाज साफ-सफाई और संक्रमितों से दूर रहना ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके अंदर है तो पल भर में कोरोना वायरस आपको अपना शिकार बना लेगी।

अभी तक के रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस सांस के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या फिर संक्रमित शख्स से हाथ मिलाने से फैलता है।

ऐसे में अगर आपको नाखून चाबाने की या फिर बार-बार चेहरे को छूने की आदत है तो यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कोरोना से बचने के लिए इस आदत में तुरंत सुधार लाएं वरना आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा।

गौरतलब है कि भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। गृह मंत्रालय समेत कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना पर काबू पाने के लिए 31 मार्च तक कई राज्यों के सभी सिनेमाघर, स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending