Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एनकांउटर में ढेर हुआ दिल्ली का सबसे बड़ा डॉन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिनदहाड़े एक एनकाउंटर में दिल्ली के सबसे बड़े डॉन शिव शक्ति नायडू को मार गिराया है। यूपी पुलिस ने मेरठ के कंकरखेड़ा में इस एनकांउटर को अंजाम दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक चली। बता दें नायडू पर पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम भी रखा था।

पुलिस ने नायडू के एनकाउंटर के बाद वहां से एक कार्बाइन, एक डबल बैरल बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस और लूटी हुई फॉर्च्यूनर एसयूवी कार बरामद की है जो उसने कुछ दिनों पहले दिल्ली-देहरादून हाइवे पर लूटी थी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली का रहने वाला शक्ति नायडू एक दिन पहले ही दिल्ली-देहरादून हाइवे से फॉर्च्यूनर एसयूवी कार लूटकर भागा था। पुलिस को उसकी लोकेशन कंकरखेड़ा थाना इलाके के वैष्णो धाम मे मिली थी।

एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के मुताबिक कंकरखेड़ा में नायडू की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जैसे ही इसकी खबर एक मकान में छिपे नायडू को मिली अंदर से पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और जब कमरे से गोलियों की आवाज आनी बंद हो गई तो टीम अंदर गई। अंदर नायडू घायल पड़ा था जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एनकाउंटर के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान सीओ जितेंद्र सरगम बदमाशों की गोली से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एसएसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी बदमाशों की गोली लग गई थी लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending