Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बीजेपी ने शुरू की बिहार चुनाव की तैयारी, जेपी नड्डा करेंगे 11 पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नए सिरे से बिहार चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का काम खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा संभालने वाले हैं।

पार्टी सूत्रों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, नड्डा 22 फरवरी को बिहार जाएंगे। वहां वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें व चर्चाएं करेंगे। भाजपा अध्यक्ष वहां 11 जिलों में बने पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार भाजपा सभी जिलों में जिला कार्यालय भवन बनवा रही है। 11 जिलों में पार्टी का भवन बन कर लगभग तैयार है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भाजपा अध्यक्ष पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 11 जिलों के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इस बीच पटना में भाजपा संगठन पदाधिकारियों की आज (रविवार को) बैठक हो रही है। इसमें सभी 45 संगठन जिला के अध्यक्ष एवं संगठन अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending