Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आम आदमी पार्टी ने जारी किया मेनिफेस्टो, किए 28 बड़े वादे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से 4 दिन पहले अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मंगलवार को घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन वादों को पूरे करने के लिए हमें दिल्ली के 2 करोड़ जनता की मदद की जरुरत पड़ेगी।

केजरीवाल ने मुताबिक मेनिफेस्टो में सभी तबको की बात की गई। बता दें कि आप के मेनिफेस्टों में किए गए कुछ वादे केंद्र सरकार की मदद के बिना पूरे नहीं हो सकते हैं।

इसमें दिल्ली जन लोकपाल बिल, दिल्ली स्वराज बिल, सीलिंग से सुरक्षा, पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना अधिकार, अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण और रजिस्ट्री, ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए मानदंड सरल करना, भोजपुरी के लिए मान्यता, किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा है।

ये हैं मेनिफेस्टो में किए गए वादे

1) दिल्ली जन लोकपाल बिल

2) दिल्ली स्वराज बिल

3) राशन की डोर स्टेप डिलीवरी

4) 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा

5) देशभक्ति पाठ्यक्रम

6) युवाओं के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा

7) मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने की बात

8) यमुना रिवर साइड विकास

9) वर्ल्ड क्लास सड़कें

10) नए सफाइकर्मचारियों की नियुक्ति

11) सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवजा

12) रेड राज खत्म करने की बात

13) सीलिंग से सुरक्षा

14) बाजार और उद्योगिक क्षेत्रों का विकास

15) सर्किल रेट का युक्तिकरण

16) पुराने वैट मामला की एमनेस्टी सकीम

17) दिल्ली में 24×7 बाजार

18)अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे

19) पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक

20) अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमतिकरण और रजस्ट्री

21) ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल

22) भोजपुरी के लिए मान्यता

23) 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय

24) संविदा कर्मचारियों को नियमित करना

25) किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन

26) फसल नुकसान पर किसानों को 50 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी

27) रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण

28) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending