Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फूलन देवी की बहन और पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा में शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व सांसद रमाकांत यादव रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। सदस्यता लेते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी भी मौजूद रहे।

अखिलेश के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से रमाकांत चार बार सांसद रह चुके हैं। रमाकांत के अलावा पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की बहन रूक्मणी देवी निषाद भी सपा में शामिल हो गई हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरी पार्टी से आए नेताओं का स्वागत करता हूं। ये जो ताकत बढ़ रही है वो 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी से लेकर महाराष्ट्र में दूसरी पार्टी से नेता लाकर अपनी पार्टी मजबूत की। अकेले बीजेपी चुनाव नहीं जीत सकती थी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending