Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जानिए शिवराज सिंह चौहान के दो अलग-अलग हाथों में प्लास्टर दिखने का सच

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की है। फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान एक ही दिन की दो फोटो में अलग-अलग हाथों में प्लास्टर लगे दिख रहे हैं।

हमारी टीम ने जब इस तस्वीर की पड़ताल की तो पाया कि तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल, शिवराज सिंह की तस्वीर के साथ छेड़छाड़कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

हमारी पड़ताल में पाया गया कि पहली तस्वीर को फ्लिप किया गया है जिससे शिवराज सिंह की तस्वीर में बाएं हाथ में प्लास्टर दिख रहा है। इंटरनेट पर जब हमने और अधिक इस फोटो के बारे में सर्च किया तो हमे असली तस्वीर भी मिल गई।

असली तस्वीर देखा जा सकता है कि शिवराज सिंह के किस हाथ की सर्जरी हुई है। हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा पूरी तरह से गलत साबित हुआ।

नेशनल

मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज

Published

on

Loading

बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है।

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी के अनुसार इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

Trending