Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बागी हुए ये बड़े नेता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने पार्टी आलाकमान से नाराजगी जाहिर करते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने से इनकार कर दिया है।

टिकट बंटवारे को लेकर नाराज निरूपम ने शुक्रवा को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे लोगों को समझ की कमी है। पार्टी ने योग्य लोगों के साथ न्याय नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं। निरुपम ने आगे कहा कि राहुल गांधी का समर्थन करने वाले लोगों को पार्टी में अलग-थलग किया जा रहा है।

अगर ऐसा ही रहा तो वह लंबे समय तक कांग्रेस में नहीं रह पाएंगे। निरूपम ने कहा कि कांग्रेस में अब फीडबैक सिस्टम खत्म हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि वह सही प्रत्याशी को टिकट देने के लिए कह रहे थे।

उन्होंने स्वयं को चुनाव प्रचार अभियान से अलग रखने का ऐलान करते हुए कहा कि कुछ सीटों को छोड़ दें तो कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending