Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर निर्देशक श्याम रामसे का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। 80 के दशक में हॉरर फिल्में बनाकर लोगों को डराने वाले मशहूर निर्देशक श्याम रामसे का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे।

न्यूमोनिया की वजह से उन्हें सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्याम रामसे के एक रिश्तेदार ने बताया कि ‘स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उन्हें आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यूमोनिया से उनका अस्पताल में निधन हो गया।’ श्याम रामसे के परिवार में उनकी दो बेटियां साशा और नम्रता हैं।

श्याम को उनकी हॉरर फिल्मों की वजह से हमेशा याद किया जाएगा। कम बजट में हॉरर फिल्म बनाने की शुरूआत करने का श्रेय रामसे को जाता है।

रामसे ब्रदर्स ने 1970 और 1980 के दशक में कम बजट में हॉरर फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। माना जाता है कि इन हॉरर फिल्मों के पीछे असली सोच श्याम रामसे की होती थी।

उन्होंने ‘दो गज जमीन के नीचे’, ‘और कौन’, ‘अंधेरा’, ‘घूंघरू की आवाज’, ‘दरवाजा’, पुराना मंदिर’ और ‘वीराना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending