Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार रात चार मंजिला इमारत गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भिवंडी के शांतिनगर इलाके की है।

पुलिस के मुताबिक मलबे में अभी भी 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को मलबे से निकाले जाने का काम अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि इमारत हिल रही है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को बाहर निकाल लिया था लेकिन कुछ लोग बिना अनुमति के अपना सामान लेने बिल्डिंग के अंदर चले गए इस दौरान जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई।

जानकारी के मुताबिक इस इमारत में आठ परिवार रह रहे थे। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले पहले मुंबई के डोंगरी में भी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इसमें 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद 23 लोगों को बचाया गया था।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending