Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मीरा ने शेयर की शाहिद कपूर की ऐसी तस्वीर, देखकर चौंक जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस बीच उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने शाहिद की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तस्वीर में शाहिद के अंदर इन 16 सालों में हुए बदलाव को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

मीरा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क विश्क’ के एक दृश्य और शाहिद की आने वाली अगली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के एक दृश्य को मिलाकर एक तस्वीर को शेयर किया है।

View this post on Instagram

16 year challenge ?

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

इस तस्वीर के कैप्शन में मीरा ने कुछ फायर ईमोजी के साथ लिखा : “16 ईयर चैलेंज।” साल 2015 में मीरा और शाहिद की शादी हुई और इनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम हैं मीशा और जैन।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर को अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू दमदार कहानी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी। आपको बता दें कि कबीर सिंह तेलुगु हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन भी संदीप वंगा ने किया है।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending