Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जसलीन के बाद कैटरीना कैफ पर अनूप जलोटा की नजर, करना चाहते हैं ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। हमेशा विवादों में रहने वाला टीवी शो बिग बॉस जल्द ही 13वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाला है। इस बार शो में कुछ खास बदलाव किए गए हैं जिसकी वजह से शो में केवल सेलेब्रिटी ही देखने को मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 में भजन सम्राट अनूप जलोटा एक बार फिर नजर आ सकते हैं। एक वेबसाइट को दिए हालिया इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने बिग बॉस 13 को सलमान खान संग होस्ट करने की भी बात की। उन्होंने कहा- मैं बिग बॉस के घर में जा रहा हूं। मैं सलमान खान के साथ शो भी को-होस्ट कर सकता हूं।

इससे पहले भी भजन सम्राट ने बिग बॉस 13 में आने की इच्छा जताई थी। एक इवेंट में उन्होंने कहा था, मैं पिछले सीजन में हॉलिडे मनाने और रिलैक्स करने के लिए शो में गया था।

अब मैं बिग बॉस 13 में भी जा रहा हूं। आपको बता दें कि पिछले सीजन में अनूप जलोटा अपनी स्टूडेंट जसलीन मथारू के साथ शो में शिरकत की थी।

दोनों के रिलेशन पर काफी सवाल भी उठे थे। जब अनूप जलोटा से पूछा गया कि वे इस साल किस जोड़ी के साथ शो में जाना चाहेंगे? जवाब में अनूप जलोटा ने कटरीना कैफ का नाम लिया।

पिछले दिनों अनूप जलोटा का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो केसरिया बालम रिलीज हुआ है. इस वीडियो में बिग बॉस 12 फेम दीपक ठाकुर और सोमी खान को कास्ट किया गया. बिग बॉस में सोमी और दीपक की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी।

अनूप जलोटा ने बिग बॉस में आकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एंट्री के वक्त वे और जसलीन मथारू कपल बनकर आए थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने की बात कही थी। बिग बॉस के घर में ये सब होता देख जसलीन के पिता काफी भड़क गए थे।

हालांकि, बाद में जब अनूप जलोटा घर से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि जसलीन उनकी शिष्या है और दोनों के बीच म्यूजिकल रिलेशन है। कोई फिजिकल रिश्ता नहीं। बाद में जसलीन ने भी घर से निकलकर अनूप जलोटा संग रिश्ते को प्रैंक बताया था।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending