Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अश्वेत हत्याकांड का एक और वीडियो जारी

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिका में पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत की हत्या करने के मामले में दक्षिण कैरोलिना राज्य के अधिकारियों ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें अफ्रीकी मूल के अमेरिकी स्कॉट को गोली मारने से पहले का दृश्य है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दक्षिण कैरोलीना कानून व्यवस्था प्रभाग द्वारा यह चार मिनट की वीडियो क्लिप गुरुवार को जारी की गई थी। यह वीडियो हत्यारोपी पुलिस अधिकारी माइकल स्लैगर की गश्ती कार के अंदर लगे कैमरे से बना है। स्लैगर फिलहाल हत्या के आरोप में हिरासत में है।

वीडियो में दिख रहा है कि स्कॉट की गाड़ी के पीछे की बत्ती टूटी होने के कारण स्लैगर ने उसे रोका। स्लैगर अपने वाहन से उतर कर स्कॉट से वाहन के कागजात के बारे में पूछताछ करके वापस अपनी गश्ती कार में बैठ गए।

इसके बाद स्कॉट अपने वाहन से बाहर आता है और स्लैगर उसे वाहन के अंदर रहने को बोलता है। स्कॉट कुछ देर बाद दोबारा बाहर निकलता है और भागने लगता है। स्लैगर उसका पीछा करता है।

इस घटना के संबंध में मंगलवार को जारी पहले वीडियो की तरह इस वीडियो में स्लैगर, स्कॉट को गोली मारते नहीं दिख रहे हैं क्योंकि गोली गश्ती कार के कैमरे के दृश्य से बाहर मारी गई थी।

इससे पहले एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में स्कॉट की मौत का दृश्य स्पष्ट दिख रहा था। इस वीडियो ने स्लैगर की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभाई थी।

स्लैगर को बुधवार को अदालत में पेश किया गया था। हत्या के आरोप में स्लैगर को हिरासत में रखा गया है। दक्षिण कैरोलिना में इस अपराध में मृत्युदंड भी मिल सकता है।

पहले वीडियो में स्लैगर भाग रहे स्कॉट की पीठ पर आठ पर गोलियां चलाते दिखते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending