Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में शाम 5 बजे तक हुए 50.60 फीसदी वोटिंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 50.60 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। लोगों में भारी धूप के बावजूद मतदान में उत्साह साफ दिखा।

जहां एक तरफ महाराष्ट्र में कम मतदान की खबर सामने आई वहीं पश्चिम बंगाल में हिंसा होने के बावजूद खूब वोटिंग हुई। झारखंड, यूपी और बिहार के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी बूथ के बाहर लाईनें लगी रही।

चौथे चरण में बिहार की 5, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हुआ।

महाराष्ट्र में 5 बजे तक 42.52 प्रतिशत वोटिंग हुई, बिहार में 44.33 प्रतिशत, यूपी में 45.08 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 57.77 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 9.37 प्रतिशत, ओडिशा में 53.61 प्रतिशत, राजस्थान में 54.75 प्रतिशत, झारखंड में 57.13 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 66.46 प्रतिशत वोट पड़े।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending