Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए खुशखबरी, नए नियम से सभी हो जाएंगे पास

Published

on

Loading

लखनऊ। बीते दिन यानी शनिवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद पास हुए छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी वहीं फेल हुए छात्रों के चेहरे पर निराशा।

लेकिन जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं उन्हें अब निराश होने की जरुरत नहीं। नए नियम के मुताबिक अब फेल हुए सभी स्टूडेंट्स पास हो सकेंगे।

इस बार जारी हुए रिजल्ट में कुछ छात्र ऐसे भी होंगे जो एक दो विषयों में फेल हो जाने की वजह से पास नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को निराश होने की जरुरत नहीं है।

सभी विषयों में फेल स्टूडेंट्स भी स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इसमें कॉपी की री-चैकिंग नहीं होती। सिर्फ पाए मार्क्स फिर से जोड़े जाते हैं।

-सप्लिमेंट्री/कम्पार्टमेंट के जरिए भी छात्र पास हो सकते हैं। लेकिन यह सुविधा इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए है। इसमें 24 नंबर का ग्रेस मार्क सभी विषयों को मिलाकर मिलेगा।

  1. कोई भी फेल या पास छात्र अगर अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो यह आप्शन अपना सकता है. वह सभी विषयों की स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकता है।
    2. इसके लिए प्रति विषय के लिए 100 रुपए का शुल्क ट्रेजरी में जमा करना होगा. लखनऊ में एसबीआई की ट्रेजरी ब्रांच में पूरा फॉर्म भरकर स्कूल से सत्यापित कराकर जमा कर सकते हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी एसबीआई की ट्रेजरी शाखा में छात्र फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं।
    3. रिजल्ट घोषित होने के 30 दिन के अंदर ही स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए पूरा फॉर्म इलाहाबाद स्थित यूपी बोर्ड के कार्यालय में स्पीड पोस्ट के जरिए 30 दिन के भीतर जमा करवाना अनिवार्य है।
    4. स्क्रूटनी में सिर्फ टोटलिंग का प्रावधान है।

    सप्लिमेंट्री/ कम्पार्टमेंट के क्या हैं नियम
    1. इसके लिए छात्र या छात्रा को हिंदी विषय में पास होना जरुरी है।
    2. सप्लिमेंट्री एग्जाम के नियम ठीक उसी तरह से है जैसा की बोर्ड एग्जाम में होता है. बोर्ड सप्लिमेंट्री परीक्षा की तिथि घोषित करता है, उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। इसके लिए छात्र को 350 रुपए फीस जमा करनी होगी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending