Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जिन्ना की तारीफ करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-गलती हो गई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर विवादों में घिर गए हैं।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के लिए प्रचार करने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर उस समय विवाद हो गया जब उन्होंने यह कह दिया कि कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल तक, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की पार्टी है।

हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने बिना वक्त गंवाए इस पर सफाई भी दे दी। उन्होंने मीडिया से बताया कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं मौलाना आजाद कहना चाहता था लेकिन गलती से मोहम्मद अली जिन्ना कह दिया।

आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला इस बार पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से है। रविशंकर प्रसाद पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से मौजूदा सांसद हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending