Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए विक्की कौशल, जबड़ा हुआ फ्रैक्चर

Published

on

Loading

मुंबई। संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में छा जाने वाले विक्की कौशल एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं।

लगातार हिट फिल्में देने वाले विक्की अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में विक्की के जबड़े में गहरी चोट आई है वहीं उनके चेहरे पर 12 टांके भी लगे हैं।

चोट लगने के बाद उनका प्राथमिक इलाज वहीं के लोकल अस्पताल में हुआ बाद में उन्हें हवाई मार्ग से मुंबई लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक विककी हालत अब पहले से बेहतर है।

जानकारी के मुताबिक, विक्की रात में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ।

बता दें कि फिल्म की पूरी टीम ने यहां 5 दिनों की शूटिंग की है। इससे पहले फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया था। हॉरर फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।

इस फिल्म से डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह डेब्यू कर रहे हैं। वहीं विक्की कौशल के अपोजिट लीड रोल में भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी एक तट पर बेकार पड़े पानी के जहाज की है। अनुमान है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending