Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनावः जब मोदी लहर में उड़ गए कई बॉलीवुड के सितारे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए लोकलुभावन वादे कर रहे हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया।

बीजेपी ने अपने इस लिस्ट में किसानों और सीनियर सिटीजन लोगों के लिए बड़े वादे किए हैं। राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही लोकसभा चुनाव 2019 की इन तैयारियों के बीच आज हम आपको साल 2014 के लोकसभा चुनाव की एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसपर आपने शायद ही ध्यान दिया होगा।

2014 के पूरे देशभर में मोदी लहर देखने को मिली थी। इस लहर में बड़े-बड़े दिग्गजों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस दौरान बहुत सी बॉलीवुड हस्तियों को भी हार का सामना करना पड़ा था। आईए जानते हैं कौन सी हैं वो बॉलीवुड हस्तियां…

गुल पनाग- आम आदमी पार्टी के टिकट पर बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग पहली बार चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं। युवाओं से जुड़ने के लिए उन्होंने बाइक रैली का सहारा लिया। वहीं खेर ने अपने भाषणों के जरिए लोगों को खूब लुभाया और सांसद कामयाबी हासिल की।

 

राखी सावंत- ड्रामा क्वीन के नाम से बॉलीवुड में मशहूर राखी सावंत ने राष्ट्रीय आम पार्टी नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। उन्होंने उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार मिली और सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ा।

राज बब्बर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने 2014 में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार मिली। सबसे ज्यादा विरोध उन्हें अपने उस बयान को लेकर झेलना पड़ा जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 रुपये में भरपेट खाना मिल जाता है।

जयाप्रदा- बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने राष्ट्रीय लोक मंच के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ा। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुई हैं और उन्हें आजम खां के खिलाफ रामपुर से लोकसभा टिकट मिला है।

प्रकाश झा- गंगाजल, राजनीति जैसी फिल्मों के निर्देशक प्रकाश झा भी चुनाव में अपनी किस्मत आजम चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने 2004 में बिहार के चंपारण से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार मिली। 2014 में तीसरी बार उन्होंने जनता दल यूनाइडेट के टिकट पर पश्चिमी चंपारण से चुनाव लड़ा और इस बार फिर उनके हाथ असफलता लगी।

बप्पी लाहिड़ी- बॉलीवुड के मशहूर गायक, संगीतकार, कंपोजर बप्पी लाहिड़ी ने भाजपा के टिकट पर पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर से चुनाव लड़ा था। मोदी लहर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लाहिड़ी सोने की चेन पहनने के लिए भी जाने जाते हैं।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending