Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘दंगल’ में आमिर के लुक को लेकर किरण उत्साहि

Published

on

मुंबई,किरण-राव,आमिर-खान,दंगल,मार्गरिटा-विथ-अ-स्ट्रॉ,महावीर-फोगट

Loading

मुंबई | किरण राव अपने पति अभिनेता आमिर खान की आने वाली बायोपिक ‘दंगल’ में उनके कुछ लुक टेस्टों को देख चुकी हैं और वह उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो गईं। फिल्म निर्माता किरण का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए विशेष है। उन्होंने फिल्म में आमिर के किरदार के लिए उन्हें शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया।

आमिर और किरण राव ने यहां पर सोनाली बोस की फिल्म ‘मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मुझे यह (दंगल में आमिर का लुक) बहुत पसंद है। अभी तक इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन लुक टेस्ट में अभी तक जो भी निकलकर आया है उसमें वह बहुत अच्छे दिख रहे हैं।” उन्होंने कहा, “फिल्म की कहानी और उनका किरदार दोनों बहुत विशेष हैं। यह उनके लिए नया है।”

‘दंगल’ की कहानी मसहूर रेसलर महावीर फोगट के जीवन पर आधारित बताई जाती है। इस फिल्म के किरदार में उपयुक्त दिखने के लिए आमिर अपने शरीर पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending