Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हॉकी : भारत ने कनाडा को 5-3 से हराया

Published

on

इपोह-मलेशिया,भारत,हॉकी-टीम,अजलान-शाह,न्यूजीलैंड,मलेशिया

Loading

इपोह (मलेशिया) | भारत की पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी सुल्तान अजलान शाह कप टूर्नामेंट में गुरुवार को पहली जीत हासिल की। भारत ने अजलान शाह स्टेडियम में कनाडा को 5-3 से हराया। भारत के लिए ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद वीआर रघुनाथ ने 32वें. रमनदीप सिंह ने 46वें और 47वें तथा सतबीर सिंह ने 49वें मिनट में गोल किए।

विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई टीम की ओर से तीन गोल ओलीवर स्कोलफील्ड ने 43वें, जगदीश गिल ने 49वें और डेविड जेमसन ने 52वें मिनट में किए। भारत पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुका है। अब वह अपने अंतिम लीग मैच में शनिवार को विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारत ने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 2-2 से बराबरी पर रोका था। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड से 1-2 और मलेशिया से 2-3 से हार मिली थी।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending