Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

25वें दिन भी जारी है उरी की शानदार कमाई, 200 करोड़ क्लब से है महज एक कदम दूर!

Published

on

Loading

मुंबई। विक्की कौशल के लिए साल 2019 काफी लकी साबित हो रहा है। इस साल आई विक्की की फिल्म ‘उरी’ ने इतिहास रचते हुए अब तक 192 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

रिलीज होन के चार हफ्ते बाद भी उरी की करिश्माई कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 25वें दिन इतिहास रचते हुए 2.84 करोड़ की कमाई की।

फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। उरी ने कई फिल्मों को पछाड़ा है।

उरी के बाद रिलीज हुई कंगना रनौत की मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी और सोनम कपूर आहूजा और राजकुमार राव स्टारर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा बॉक्स ऑफिस पर आर्मी ड्रामा का मुकाबला नहीं कर पाई।

दोनों फिल्में उरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई बड़ा नकारात्मक असर छोड़ पाने में नाकामयाब रहीं। वैसे 14 फरवरी पर रणवीर सिंह की गली बॉय आ रही है। तब तक उरी की कमाई का रुक पाना नामुमकिन लग रहा है।

 

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending