Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर में दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। सुबह के समय हल्का धुंधलका था।”

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने ही संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 70 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंकाई मूल के चार ISIS आतंकी गिरफ्तार

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के बाद उठाया गया है। एटीएस यह पता लगाने में जुट गई है कि इसका गुजरात या किसी अन्य राज्य में कोई कनेक्शन तो नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी समय से सोने की तस्करी और अन्य चीजों की निगरानी एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही थी। उसी दौरान एक केंद्रीय एजेंसी ने गुजरात एटीएस के साथ कुछ इनपुट साझा किए थे। बाद में जब गुजरात एटीएस की टीम अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी में थी तो एक संदिग्ध उनके रडार पर आ गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिन चारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी हैं और लंबे समय से उस संगठन के साथ सक्रिय थे।

Continue Reading

Trending