Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : 10 वर्षीय बच्ची के साथ मामा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

मुंगेर,बिहार,कॉलोनी,दुष्कर्म,गिरफ्तार,अस्पताल

Loading

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिले के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी ही 10 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुंगरैडा गांव निवासी 10 वर्षीय बच्ची अपनी मां की असमय मृत्यु बाद अपनी नानी के घर रहकर पढ़ने आई थी। पीड़िता का आरोप है कि तीन-चार दिन पूर्व जब उसकी नानी गांव में ही किसी अन्य के घर गई थी तभी चचेरा मामा और पड़ोसी शशिकांत तांती (30 वर्ष) घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बात को किसी से नहीं बताने को कहा।

नानी के घर वापस आने के बाद पीड़िता ने नानी से अपनी आपबीती सुनाई। नानी पीड़िता को लेकर थाने पहुंची। आरोपी पीड़िता के ही पड़ोस में रहता है तथा रिश्ते में चचेरा मामा लगता है। आरोपी शादीशुदा है परंतु उसकी पत्नी तीन वर्ष पूर्व किसी अन्य युवक के साथ भाग गई है। मंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी युवक इन आरोपों से इंकार कर रहा है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending