Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

VIDEO : संसद में चर्चा के वक्त बीजेपी सांसद किरण खेर दिखा रही थी अपना…

Published

on

Loading

लोकसभा में सवर्ण आरक्षण की गंभीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान अभिनेत्री और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने सदन में कुछ ऐसा किया। जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस चर्चा के दौरान किरण खेर की कुछ हरकतें कैमरें कैद हो गईं। उनकी हरकतें गंभीर चर्चा के बीच बिल्कुल ही मजाकिया लग रही थीं। बता दें, 24 सेकेंड के इस वीडियो मे वह कई तरह की शक्लें बनाती दिख रहा हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आंख मारने वाली वीडियो वारयल हुयी थी, जिसने खूब सुर्ख़ियों बटोरी थी।

अब इस लिस्ट में दूसरा नाम किरण खेर का है, जिन्होंने सदन में अजीबों-गरीब भाव-भंगिमाएं बनाकर सदन की कार्यवाही का मज़ाक उड़ाया है। यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ऐक्सीडेंटल सांसद तक करार कर दिया है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending