Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुहाना खान ने फोन की वॉल पर अपने पापा की नहीं इस स्पेशल पर्सन की लगाई है फोटो

Published

on

Loading

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बेटा अबराम खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों में स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलता है। दोनों को अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते है।

बता दें, सुहाना अक्सर भाई अबराम के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना को स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके फोन का वॉलपेपर पर सबसे ज्यादा जो बात चर्चा हुई।

दरअसल, जब सुहाना को स्पॉट के साथ उनका फोन भी कैमरे में कैद हो गया। उनके फोन की स्क्रीन को जूम करके देखा जाए तो पता चलता है कि सुहाना अबराम की फोटो वॉलपेपर पर लगाई हुई है।

बता दें कि सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर शाहरुख ने कहा, “सुहाना अपने करियर को लेकर पूरी तरह से क्ल‍ियर है, वो एक्ट्रेस बनना चाहती है। अभी वो अपनी पढ़ाई कर रही है, इसके बाद वो एक्ट‍िंग कोर्स करेगी, जिसमें दो से तीन साल का समय लगेगा।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending