Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा : घर में भीषण विस्फोट से 2 की मौत, कई घरों को पहुंचा नुकसान

Published

on

blast in agra

Loading

आगरा। आगरा के बालूगंज इलाके में एक घर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह विस्फोट शनिवार देर रात एक होटल मालिक बलजीत सिंह के घर में हुआ।

रकाबगंज पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि विस्फोट की वजह से घर तबाह हो गया। बलजीत सिंह, उनकी पत्नी और तीन बेटियां घर के मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि पड़ोसी बलजीत, उसकी पत्नी और उनकी एक बेटी को बचाने में सफल रहे। लेकिन अन्य दो बेटियों को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस, बचाव दलों, अग्निशमन कर्मियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे आगरा छावनी के पास स्थित कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending