Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग चौथे दिन भी बंद

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर में घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को लगातार चौथे दिन बंद है। राज्य में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण यह मार्ग बंद पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है। जम्मू में यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा, “हम रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास भूस्खलन के मलबों को साफ कर रहे हैं। राजमार्ग शनिवार को दोपहर बाद खोल दिए जाने के आसार हैं।”

इधर, पिछले एक सप्ताह में मौसम में सुधार हुआ है। शनिवार को जम्मू शहर में आसमान साफ है। घाटी में मौसम लगातार सुधर रहा है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “बाढ़ का खतरा समाप्त हो गया है। घाटी में सभी बड़ी और छोटी नदियों तथा जलाशयों का जलस्तर सामान्य है।”

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया कि अगले चार दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा, “हमें अगले अगले तीन-चार दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।”

इस बीच, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से जम्मू में फंसे घाटी के लोगों ने प्रशासन से वायु सेना की मदद से उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending