Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में घिरेंगे बादल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर हल्के बादल घिरे रहेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दिन में हल्के बादल घिरे रहेंगे।”

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह आठ बजे 85 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम सामान्य से चार डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

सीएम योगी की राह पर मोहन यादव, 6 साल की मासूम से रेप और हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी सीएम योगी की राह पर हैं। जिस तरह यूपी में अपराधियों पर बुलडोजर की कार्रवाई होती है। उसी तरह अब मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव भी बुलडोजर चलवाकर अपराधियों और माफियाओं को मिटाने का काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 6 साल की की बच्ची से रेप और हत्या की आरोपी की घर पर मध्य प्रदेश सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया।
बुरहानपुर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान और दुकान पर बुलडोजर चला दिया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच भी जारी है।

बीती 18 मई की दोपहर को बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया. जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर के पीछे खंडहर हो चुकी एक इमारत में बच्ची के शव को फेंक दिया। बच्ची का शव 20 मई को बरामद किया गया. वहीं वारदात के बाद आरोपी नार्मल लाइफ जी रहा था। उसने बच्ची की हत्या के बाद घर में खाना खाया और शाम को जिम भी चला गया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading

Trending